मैक्सिकन सैंडविच/Mexican Sandwich Recipe

सामग्री:
ब्रेड स्लाइस- 10, बटर- 3 टेबल स्पून, चीज़- 1/2 कप, आलू- 1, प्याज- 1/2, टमाटर- 1, हरी मिर्च- 2-3, कॉर्न- 1 कप, टोमैटो सॉस- 1 टेबल स्पून, चिली सॉस- 1 टेबल स्पून, व्हाइट सॉस- 1 कप, काली मिर्च पाउडर- स्वादानुसार, नमक- स्वादानुसार।


सैंडविच बनाने का तरीका :

  • मैक्सिकन सैंडविच बनाने के लिए सबसे पहले आलू और कॉर्न को उबाल लें। इसके लिए आप आलू और कॉर्न को प्रेशर कुकर में डालकर 1 से 2 सीटी लगवाएं।
  • चीज़ को कद्दूकस कर लें। साथ ही, प्याज, टमाटर और हरी मिर्च को बारीक-बारीक काट लें।
  • चीज़ को कद्दूकस कर लें। साथ ही, प्याज, टमाटर और हरी मिर्च को बारीक-बारीक काट लें।
  • अब प्याज, टमाटर, आलू, हरी मिर्च, कॉर्न, आधा चीज़, व्हाइट सॉस, कालीमिर्च पाउडर और नमक को अच्छे से मिक्स कर लें।
  • ब्रेड की स्लाइसेस को टोस्ट करके उसके एक तरफ बटर लगा लें। अब उसपर व्हाइट सॉस और सब्जियों वाला मिश्रण फैलाएं। ऊपर से बचा हुआ चीज़ बुरककर टोमैटो और चिली सॉस डाल लें।

Read More Recipes by Desi Gyan

Leave a Reply