Tomato Soup Recipe

सामग्री : 6 मध्यम आकार के टमाटर, 2 लहसुन की कलि‍यां, 2 तेज पत्ते, चौथाई चम्मच काली मि‍र्च, चौथाई चम्मच गरम मसाला, 2 चम्मच जि‍लेटि‍न, स्वाद के मुताबिक नमक, 2 चम्मच दही, 2 चम्मच नींबू का रस, ताजे पुदीना के पत्ते।

वि​धि : टमाटर को धो लें और चार टुकड़ों में काटें। लहसुन को छीलकर पीस लें। टमाटर को लहसुन, तेजपत्ता, पिसी हुई काली मि‍र्च और आधा कप पानी डालकर 5 से 6 मि‍नट तक पकाएं। अब इसे आंच से उतार लें और 20 मि‍नट के लि‍ए ढंककर रख दें।

तेजपत्ता अलग नि‍काल दें और मिक्सचर को छन्नी से छान लें, फिर नमक डालें। दही को अच्छी तरह फेंटकर इसमें डालें। जि‍लेटि‍न को उबालें और उसमें टमाटर का मिक्सचर डाल दें। अब इसमें नींबू का रस निचोड़ें और पुदीने के पत्तों से सजाकर गर्म-गर्म सर्व करें।

Read More Recipes :

Sweet Corn Soup Recipe

Sweet Corn Kheer Recipe

Leave a Reply